Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, दिया कुमारी और कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, दिया कुमारी और कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्थित स्मृति स्थल पहुंचकर पूर्व उपराष्ट्रपति एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्य के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भैरों सिंह शेखावत ने अपने सशक्त नेतृत्व, दूरदर्शिता और विकास के प्रति समर्पण से राजस्थान की राजनीति को नई दिशा दी। वे जनसेवा और सुशासन के प्रतीक रहे हैं।

श्रद्धांजलि समारोह में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, सांसद मदन राठौड़, श्रीमती मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, और नगर निगम ग्रेटर जयपुर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने स्व. शेखावत के योगदान को याद किया और उन्हें राजस्थान के विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखने वाला जननेता बताया।

Previous
Next

Related Posts