Monday, 01 December 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों संग मनाई दिवाली, कहा — “INS विक्रांत दुश्मनों की नींद उड़ाने वाला नाम है”


प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों संग मनाई दिवाली, कहा — “INS विक्रांत दुश्मनों की नींद उड़ाने वाला नाम है”

गोवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ दिवाली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ मिठाई बांटी, गीत गाए और डिनर साझा किया। प्रधानमंत्री ने करीब 40 मिनट का संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने भारतीय नौसेना की वीरता, देश की सामरिक शक्ति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारा INS विक्रांत आत्मनिर्भर भारत और मेड इन इंडिया का सबसे बड़ा प्रतीक है। यह भारत के सामर्थ्य, संकल्प और स्वाभिमान की पहचान है। जब इसका जलावतरण हुआ था, तब पाकिस्तान की नींद उड़ गई थी। जिसका नाम ही दुश्मन का चैन छीन ले, वह है — INS विक्रांत।”

प्रधानमंत्री रविवार को ही गोवा पहुंचे थे और वहां उन्होंने नौसैनिकों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने नौसेना कर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे देश की सीमाओं और समुद्री सुरक्षा के सबसे मजबूत प्रहरी हैं। पीएम ने कहा — “भारत का हर नागरिक आज अपने जवानों के समर्पण पर गर्व महसूस करता है। आपने अपने त्यौहार की खुशियां देश की सेवा में समर्पित की हैं, यह सबसे बड़ा देशप्रेम है।”

Previous
Next

Related Posts