Saturday, 29 August 2026

दीपावली पर जयपुर परकोटे में फ्री ई-रिक्शा सेवा: 18 से 21 अक्टूबर तक शाम 6 से 11 बजे तक चलेंगे 100 ई-रिक्शा, ट्रैफिक दबाव कम करने की पहल


दीपावली पर जयपुर परकोटे में फ्री ई-रिक्शा सेवा: 18 से 21 अक्टूबर तक शाम 6 से 11 बजे तक चलेंगे 100 ई-रिक्शा, ट्रैफिक दबाव कम करने की पहल

जयपुर। दीपावली पर्व के दौरान परकोटे क्षेत्र में बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने और आमजन की सुविधा के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक विशेष व्यवस्था की है।
18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक परकोटे क्षेत्र में 100 ई-रिक्शा निशुल्क (फ्री) चलाए जाएंगे।यह निर्णय बुधवार को पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया, जिसमें व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों, एडिशनल कमिश्नर (ट्रैफिक) योगेश दाधीच, और डीसीपी (ट्रैफिक) सुमित मेहरडा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

त्योहार के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पर फोकस

बैठक में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने बताया कि दीपावली के दौरान शाम के समय परकोटे में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ती है।इससे जाम और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।इसी को देखते हुए पुलिस ने यह विशेष योजना तैयार की है ताकि ट्रैफिक दबाव कम हो और आमजन को सुविधा मिले।

कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि दीपावली पर लोगों को सुगम आवागमन और सुरक्षित खरीदारी का माहौल देने के लिए फ्री ई-रिक्शा सेवा शुरू की जा रही है। इस दौरान बाकी ई-रिक्शाओं को परकोटे के चयनित इलाकों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

सेवा का समय और अवधि

यह निशुल्क सेवा 18 से 21 अक्टूबर तक शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी।इस दौरान अन्य निजी या वाणिज्यिक ई-रिक्शाओं को इन विशेष रूटों पर प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

निशुल्क ई-रिक्शा सेवा के रूट

पुलिस और व्यापार मंडल की संयुक्त योजना के अनुसार फ्री ई-रिक्शा निम्न रूटों पर चलेंगे —रूट नंबर 1: अजमेरी गेट → छोटी चौपड़ → त्रिपोलिया → चौड़ा रास्ता → न्यू गेट → नेहरू बाजार।रूट नंबर 2: सांगानेरी गेट → जौहरी बाजार → बड़ी चौपड़।
रूट नंबर 3: त्रिपोलिया → चौड़ा रास्ता → न्यू गेट → बापू बाजार। इन रूटों पर यात्रियों को बिना किसी शुल्क के ई-रिक्शा सेवा उपलब्ध होगी।

उद्देश्य — सुरक्षित व सुगम खरीदारी अनुभव

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दीपावली पर्व के दौरान परकोटे में सुरक्षित, स्वच्छ और भीड़ रहित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। निशुल्क ई-रिक्शा सेवा से न केवल खरीदारी करने वालों को राहत मिलेगी बल्कि पार्किंग और वाहनों के जाम की समस्या में भी कमी आएगी।



Previous
Next

Related Posts