शिमला। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार दोपहर शिमला पहुंचे, जहां से वे सीधे संजौली होते हुए छराबड़ा के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी का काफिला दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर छराबड़ा पहुंचा।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी चंडीगढ़ से हेलिकॉप्टर के माध्यम से अन्नाडेल हेलीपैड तक पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से अपने पारिवारिक आवास छराबड़ा के लिए रवाना हुए।अन्नाडेल हेलीपैड पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राहुल गांधी का स्वागत किया।
सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी पिछले तीन दिनों से शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास में ठहरी हुई हैं।आज राहुल गांधी भी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने पहुंचे हैं।
सूत्रों का यह भी कहना है कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी आज शाम तक शिमला पहुंच सकते हैं।माना जा रहा है कि गांधी परिवार इस बार दिवाली शिमला में ही मनाएगा, हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
राहुल गांधी ने शिमला रवाना होने से पहले सुबह हरियाणा में आत्महत्या करने वाले IPS अधिकारी के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे वे शिमला पहुंचे, जहां स्थानीय प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
प्रियंका गांधी का घर शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में स्थित है। यह आवास पहाड़ी शैली की वास्तुकला में निर्मित है और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इलाका है।
गांधी परिवार के सदस्य अक्सर छुट्टियों या विश्राम के लिए यहां
राहुल गांधी के आगमन के मद्देनज़र शिमला पुलिस ने संजौली से छराबड़ा तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोकी गई, वहीं छराबड़ा क्षेत्र के आसपास सीआईडी और जिला पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है।