Saturday, 29 August 2026

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ को मिलेगी नई बिल्डिंग: कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसपी शर्मा ने दिए संकेत


राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ को मिलेगी नई बिल्डिंग: कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसपी शर्मा ने दिए संकेत

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ को जल्द ही नई बिल्डिंग मिल सकती है। इस संबंध में संकेत शुक्रवार को खुद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसपी शर्मा ने दिए। वे बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के एक्सटेंशन काउंटर के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।

बड़े परिसर की जरूरत पर जोर

जस्टिस शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट को अधिक विस्तृत जगह की आवश्यकता है, जहां हर विभाग और कार्यालय को अलग से स्थान मिल सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि  “हो सकता है कि कुछ दिनों अथवा कुछ महीनों बाद मैं आपको कह सकूं कि हमारी नई बिल्डिंग के लिए जगह उपलब्ध हो रही है।”

48 साल से मौजूदा भवन में संचालन

स्थापना के बाद से पिछले 48 वर्षों से राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ मौजूदा भवन से ही संचालित हो रही है। वहीं, मुख्य पीठ जोधपुर वर्ष 2019 में ही अपनी नई और आधुनिक इमारत में शिफ्ट हो चुकी है।

Previous
Next

Related Posts