Sunday, 12 October 2025

करवा चौथ पर चांद का इंतजार खत्म, जानें राजस्थान के प्रमुख शहरों में कब होगा दीदार


करवा चौथ पर चांद का इंतजार खत्म, जानें राजस्थान के प्रमुख शहरों में कब होगा दीदार

शहर से लेकर गाँव तक सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धजकर अपने पति की लंबी उम्र की दुआ करने के लिए तैयार हैं। थाल सज चुके हैं, छलनी और दीपक की लौ चमकने को बेताब है। अब इंतजार है तो बस चांद का, जिसके दीदार के साथ ही महिलाओं का व्रत पूरा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार राजस्थान के कई शहरों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जिससे चांद के दीदार में थोड़ी देर हो सकती है। लेकिन इंतजार का ये पल भी उत्सव का ही हिस्सा है।


राजस्थान के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

  • भरतपुर – 8:16 बजे

  • डीग – 8:16 बजे

  • धौलपुर – 8:16 बजे

  • अलवर – 8:18 बजे

  • खेड़ली-तिजारा – 8:18 बजे

  • करौली – 8:20 बजे

  • कोटपूतली-बहरोड़ – 8:20 बजे

  • दौसा – 8:21 बजे

  • नीमकाथाना – 8:21 बजे

  • हनुमानगढ़ – 8:22 बजे

  • झुंझुनूं – 8:22 बजे

  • जयपुर – 8:24 बजे

  • सवाई माधोपुर – 8:24 बजे

  • सीकर – 8:24 बजे

  • बारां – 8:25 बजे

  • चुरू – 8:25 बजे

  • बीकानेर – 8:26 बजे

  • टोंक – 8:26 बजे

  • बूंदी – 8:27 बजे

  • डीडवाना-कुचामन – 8:27 बजे

  • झालावाड़ – 8:27 बजे

  • अनूपगढ़ – 8:28 बजे

  • कोटा – 8:28 बजे

  • अजमेर – 8:30 बजे

  • नागौर – 8:31 बजे

  • ब्यावर – 8:32 बजे

  • चित्तौड़गढ़ – 8:32 बजे

  • भीलवाड़ा – 8:33 बजे

  • राजसमंद – 8:36 बजे

  • जोधपुर – 8:37 बजे

  • पाली – 8:37 बजे

  • प्रतापगढ़ – 8:37 बजे

  • बांसवाड़ा – 8:38 बजे

  • सलोंबर – 8:38 बजे

  • उदयपुर – 8:38 बजे

  • जालौर – 8:39 बजे

  • डूंगरपुर – 8:40 बजे

  • बालोतरा – 8:41 बजे

  • सिरोही – 8:41 बजे

  • जैसलमेर – 8:44 बजे

  • बाड़मेर – 8:45 बजे

    Previous
    Next

    Related Posts