



जयपुर सेंट्रल जेल में बंद NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ और अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने सोमवार को NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी पहुंचे। हालांकि जेल प्रशासन ने उन्हें मुलाकात की अनुमति नहीं दी।
गौरतलब है कि राजस्थान विश्वविद्यालय में आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम का विरोध करने के बाद NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, उपाध्यक्ष महेश चौधरी और कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद से ही NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार उनकी रिहाई की मांग की जा रही है।
वरुण चौधरी ने कहा कि NSUI नेताओं को लोकतांत्रिक अधिकार के तहत विरोध करने पर जेल में रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्दोष छात्रों को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इससे पहले भी कई कांग्रेस नेताओं को NSUI नेताओं से जेल में मुलाकात की अनुमति नहीं मिल पाई थी। अब वरुण चौधरी को अनुमति न दिए जाने के बाद इस मुद्दे पर सियासत और गरमाने की संभावना है।