Saturday, 29 August 2026

SMS ट्रॉमा सेंटर हादसा: परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना दिया, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप


SMS ट्रॉमा सेंटर हादसा: परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना दिया, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार देर रात लगी आग के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। हादसे में मरीजों की मौत के बाद आक्रोशित परिजन सोमवार सुबह अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। गुस्साए परिजनों ने मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि अस्पताल प्रबंधन समय पर सक्रिय होता तो इतनी बड़ी जानहानि नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के समय न तो सुरक्षा इंतजाम ठीक से किए गए और न ही तुरंत प्रभावी कदम उठाए गए।

परिजनों का कहना है कि कई परिवार अब तक अपने मरीजों की सही स्थिति नहीं जान पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने मृत और जख्मी मरीजों के बारे में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है।

धरने पर बैठे लोगों ने मांग की कि अस्पताल प्रशासन तुरंत सभी मरीजों की वास्तविक स्थिति और पहचान सार्वजनिक करे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें सही और स्पष्ट जानकारी नहीं मिलेगी, उनका विरोध जारी रहेगा।

    Previous
    Next

    Related Posts