Saturday, 29 August 2026

जयपुर SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ICU में भीषण आग, 8 मरीजों की मौत


जयपुर SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ICU में भीषण आग, 8 मरीजों की मौत

जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो आईसीयू वार्ड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कुल 8 मरीजों की मौत हो गई, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और परिजनों में आक्रोश और भय का माहौल देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात 11 बजकर 20 मिनट पर न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर रूम से आग लगी। इस स्टोर में कागज, आईसीयू का सामान और ब्लड सैंपलर ट्यूब रखे हुए थे। देखते ही देखते आग ने पूरे वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं फैलने से मरीजों और स्टाफ को बाहर निकलने में कठिनाई हुई।

ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी और सीनियर डॉक्टरों ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे के समय न्यूरो आईसीयू वार्ड में 11 मरीज भर्ती थे, जबकि उसके बगल वाले आईसीयू वार्ड में 13 मरीज थे। अचानक लगी आग और धुएं की वजह से कई मरीजों की स्थिति बिगड़ गई।

फिलहाल अस्पताल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटे हुए हैं। वहीं मृतकों के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस हादसे ने SMS अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous
Next

Related Posts