Sunday, 05 October 2025

कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक तंवर का अजमेर में भव्य स्वागत


कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक तंवर का अजमेर में भव्य स्वागत

अजमेर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक श्री अशोक तंवर के अजमेर आगमन पर शहर में कांग्रेसजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से लेकर सर्किट हाउस तक कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी और जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत में जुटे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

स्वागत करने वालों में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, अजमेर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, अजमेर डेयरी अध्यक्ष एवं अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. श्री गोपाल बाहेती, अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, प्रदेश कांग्रेस सचिव कैलाश झालीवाल, शहर कांग्रेस महासचिव एवं पार्षद नौरत गुजर, अजमेर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल और वाहिद मोहम्मद, अजमेर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंदन सिंह व लक्ष्मी धोलखेडिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, देहात कांग्रेस प्रवक्ता कमल वर्मा, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, मुबारक चीता, हेमंत जोधा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा स्वागत में आरिफ खान, विकास चौहान, प्रिंस ओबीडाया, सुमित मित्तल, भवानी सिंह धाबाई, हितेश जैन, कैलाश फुलवारी, देवेंद्र नलिया, हेमसिंह, ब्रजेंद्र सिंह राठौड़, मालसिंह शेखावत, अशोक सुकरिया, पीयूष माथुर, उमेश शर्मा, हमीद चीता, पंकज छौटवानी, भंवर सिंह राठौड़, हेमंत जसोरिया, चितलेश बंसल, राजा झाँझरी, निमेश चौहान, तौफीक खान पठान, गणेश चौहान, मनीष सेन, प्रीतपाल सिंह, रवि दग्दी, विकास खारोल, सोना धनवानी, राजेश घोडीवाल, चिरंजीव सिंह, रामसिंह रावत, आनंद सिंह पंवार, आशीष शर्मा, अजीज खान चीता, सुमीत गुजर, अफताब खान, सुशील ला, यश खंडेलवाल, दीपा पारवानी, राजेश कुमार, शिव शंकर, विश्वेश पारीक, निर्मल पारीक, सईद खान, राजीव जैन सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने अशोक तंवर के नेतृत्व और संगठन सुदृढ़ीकरण के प्रयासों की सराहना की और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का संकल्प जताया।

Previous
Next

Related Posts