Sunday, 05 October 2025

पूर्व प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी का निधन, बीकानेर में हुआ अंतिम संस्कार, गहलोत और डोटासरा ने दिया अर्थी को कंधा


पूर्व प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी का निधन, बीकानेर में हुआ अंतिम संस्कार, गहलोत और डोटासरा ने दिया अर्थी को कंधा

बीकानेर। राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का शुक्रवार देर रात बीकानेर में निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे और करीब 25 महीने से कोमा में चल रहे थे। परिवार के अनुसार, डूडी का निधन रात करीब 1 बजे हुआ।

कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शनिवार को डूडी की अंतिम यात्रा बीकानेर स्थित वैद्य मघाराम कॉलोनी आवास से रवाना हुई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने डूडी की अर्थी को कंधा दिया।

डोटासरा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा— “रामेश्वर डूडी किसानों के सच्चे हितैषी थे। पिछले साल किसानों का कर्ज माफ होना उन्हीं के संघर्ष का परिणाम था।”

उदयरामसर फॉर्म हाउस में हुआ अंतिम संस्कार

रामेश्वर डूडी का अंतिम संस्कार उनके उदयरामसर स्थित फॉर्म हाउस में किया। अंतिम यात्रा में कांग्रेस नेताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक भी शामिल हुए। पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई।

किसान राजनीति के बड़े चेहरा

डूडी मूल रूप से नोखा के रायसर गांव के निवासी थे। उन्होंने पंचायत समिति प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक और सांसद जैसे कई अहम पदों पर रहते हुए राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वे पश्चिमी राजस्थान के किसानों की बुलंद आवाज माने जाते थे।

Previous
Next

Related Posts