Saturday, 29 August 2026

राजस्थान में बिजली दरों और फिक्स्ड चार्ज में बदलाव, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत: विद्युत नियामक आयोग ने 2025-26 के लिए नई टैरिफ दरों को दी मंजूरी


राजस्थान में बिजली दरों और फिक्स्ड चार्ज में बदलाव, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत: विद्युत नियामक आयोग ने 2025-26 के लिए नई टैरिफ दरों को दी मंजूरी

जयपुर। राजस्थान विद्युत नियामक आयोग (RERC) ने 2025-26 के लिए नई बिजली दरों और फिक्स्ड चार्ज में बदलाव को मंजूरी दे दी है। आयोग के आदेश के बाद अब घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ श्रेणियों में राहत मिलेगी, जबकि अधिक उपभोग करने वालों के लिए फिक्स्ड चार्ज बढ़ा दिया गया है।

50 यूनिट तक उपभोग पर कोई बदलाव नहीं

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 50 यूनिट तक बिजली उपभोग की दरों और फिक्स्ड चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस श्रेणी में उपभोक्ता अब भी ₹4.75 प्रति यूनिट की दर से बिजली प्राप्त करेंगे।

150 यूनिट तक वालों को बड़ी राहत

150 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए फिक्स्ड चार्ज ₹250 से घटाकर ₹150 कर दिया गया है। साथ ही, बिजली दरों को ₹6.50 प्रति यूनिट से घटाकर ₹6 प्रति यूनिट कर दिया गया है। इससे लाखों छोटे और मध्यम उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी।

300 यूनिट से ज्यादा वालों पर असर

300 यूनिट से अधिक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए दरों में कमी की गई है, लेकिन फिक्स्ड चार्ज बढ़ा दिया गया है। इस श्रेणी के उपभोक्ताओं पर भार आंशिक रूप से बढ़ेगा, हालांकि प्रति यूनिट दरें कम होने से कुछ राहत भी मिलेगी।

आयोग ने जारी किया आदेश

राजस्थान विद्युत नियामक आयोग ने स्पष्ट किया कि नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी। आयोग ने कहा कि इस टैरिफ संशोधन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ-साथ बिजली कंपनियों की वित्तीय स्थिति को संतुलित करना है।

Previous
Next

Related Posts