Saturday, 29 August 2026

बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की: राजस्थान से 15 IAS और 3 IPS अधिकारी शामिल


बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की: राजस्थान से 15 IAS और 3 IPS अधिकारी शामिल

जयपुर। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों के उपचुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने शुक्रवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर) की नियुक्ति की है। आयोग ने देशभर से कुल 425 अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी पर लगाया है, जिनमें 287 IAS, 58 IPS और अन्य सेवाओं से 80 अधिकारी शामिल हैं। इनमें राजस्थान से 18 अधिकारी (15 IAS और 3 IPS) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निष्पक्ष चुनाव के लिए जिम्मेदारी

चुनाव आयोग ने सभी पर्यवेक्षकों को चुनावी कानूनों, नियमों और दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। इन्हें संबंधित क्षेत्रों से लगातार फीडबैक लेने, निष्पक्षता से अनुपालन सुनिश्चित करने और मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने का जिम्मा सौंपा गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं को लागू करना इनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

राजस्थान से नियुक्त अधिकारी में आईएएस अधिकारी:

देबाशीष प्रुस्ती,मंजू राजपाल,अम्बरीश कुमार,आरूषी ए. मलिक,जोगाराम,रोहित गुप्ता,शुचि त्यागी,अर्चना सिंह (वर्तमान में APO),राजन विशाल,मनीषा अरोड़ा,एमएल चौहान,पुष्पा सत्यानी,रश्मि शर्मा,आशीष मोदीबचनेश कुमार अग्रवाल

आईपीएस अधिकारी: राघवेन्द्र सुहासा,शरद कविराज,अजयपाल लांबा

चुनाव आयोग ने कहा है कि ये पर्यवेक्षक न केवल प्रशासनिक निष्पक्षता सुनिश्चित करेंगे, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं का विश्वास बनाए रखने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएंगे। बिहार और उपचुनाव वाले अन्य राज्यों में इनकी निगरानी में मतदान की व्यवस्थाएं लागू होंगी।

    Previous
    Next

    Related Posts