Wednesday, 18 February 2026

भाजपा सांसद सीपी जोशी और जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने 3 अक्टूबर नवगठित कार्यकारिणी के साथ की बैठक


भाजपा सांसद सीपी जोशी और जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने 3 अक्टूबर नवगठित कार्यकारिणी के साथ की बैठक

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने शुक्रवार को जिले की नवगठित कार्यकारिणी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से संवाद किया और सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बैठक में सांसद जोशी ने कहा कि कार्यकारिणी के पदाधिकारी संगठन की रीढ़ हैं। प्रत्येक पदाधिकारी का कर्तव्य है कि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाएं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता और समर्पण पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने भी नवगठित कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की प्राथमिकता जनता से जुड़ना और उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने पदाधिकारियों से अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे भाजपा के सिद्धांतों और संगठनात्मक मूल्यों के अनुरूप कार्य करते हुए जिले में पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।

Previous
Next

Related Posts