Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज: निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नए चेहरों को जगह, कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी संभव


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज: निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नए चेहरों को जगह, कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी संभव

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में आगामी निकाय और पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में 24 मंत्री हैं, जिनमें 12 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री, 2 उप-मुख्यमंत्री और 1 मुख्यमंत्री शामिल हैं। कुल छह पद खाली हैं और इन पर नए चेहरों को जगह दी जा सकती है।

उच्चस्तरीय राजनीतिक सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में केवल विस्तार ही नहीं बल्कि फेरबदल और कुछ मंत्रियों की छुट्टी की संभावना भी है। बताया जा रहा है कि जिन मंत्रियों का अब तक प्रदर्शन अपेक्षित नहीं रहा, उनकी जगह नए चेहरों को अवसर दिया जा सकता है। बनने वाले मंत्रियों में श्री चंद्र कृपलानी, अनीता बघेल,पुष्पेंद्र सिंह,शत्रुघ्न गौतम,दिप्ती माहेश्वरीऔर पब्बाराम बिश्नोई के नाम शामिल है। मंत्रिमंडल गजेंद्र सिंह खींवसर,केके बिश्नोई,मदन दिलावर,हेमंत मीणा,विजय सिंह हटाए जाने की चर्चा है।से इसके साथ ही के मंत्रियों के विभागों का भी पुनर्वितरण संभव है।

मुख्यमंत्री भजनलाल कैबिनेट का विस्तार लंबे समय से टलता आ रहा है। हालांकि अब जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की दृष्टि से पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ही इस पर फैसला ले सकता  है। भाजपा सरकार को बने 21 माह पूरे हो चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने कई बार दिल्ली का दौरा किया है। सूत्र बताते हैं कि इन दौरों में उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गहन चर्चा की है। अब आलाकमान की अंतिम मंजूरी के बाद शीघ्र ही विस्तार और फेरबदल की घोषणा होने की संभावना है।

Previous
Next

Related Posts