Saturday, 29 August 2026

राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हंगामा, पुलिस लाठीचार्ज,6 छात्र घायल और 12 NSUI कार्यकर्ता हिरासत में


राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हंगामा, पुलिस लाठीचार्ज,6 छात्र घायल और 12 NSUI कार्यकर्ता हिरासत में

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में सोमवार शाम आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। इस कार्यक्रम में RSS के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले थे।

NSUI ने किया विरोध, तोड़फोड़ और झड़प

कार्यक्रम का विरोध करते हुए NSUI कार्यकर्ता मंच पर पहुंच गए और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान RSS और NSUI कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

बारिश के बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस दौरान 6 छात्र घायल हो गए और 12 NSUI कार्यकर्ताओं को मौके से हिरासत में लिया गया।

NSUI का आरोप, पुलिस पर सवाल

NSUI कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने RSS के इशारे पर कार्रवाई की। उनका कहना है कि पुलिस ने न केवल लाठीचार्ज किया, बल्कि उनकी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए।

Previous
Next

Related Posts