Saturday, 29 August 2026

450 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास


450 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 450 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें पृथ्वीराज नगर योजना की कॉलोनियों में सीवरेज और बीसलपुर के पानी की लाइन से कनेक्टिविटी, सड़क और ड्रेनेज सिस्टम से जुड़े कार्य शामिल हैं।

एलिवेटेड रोड से कम होगा ट्रैफिक दबाव

नया एलिवेटेड रोड त्रिवेणी आरओबी से शुरू होकर गुर्जर की थड़ी अंडरपास से पहले तक बनेगा। इससे सीधे जाने वाले वाहनों को त्रिवेणी नगर चौराहा, 10बी स्कीम, ऋद्धि-सिद्धि और महेश नगर 80 फीट रोड पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

जेडीए ने इस प्रोजेक्ट को 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल टेंडर प्रक्रिया में चल रहे सांगानेर थाने से मालपुरा गेट तक प्रस्तावित दूसरे एलिवेटेड रोड का काम भी अगले 2-3 महीनों में शुरू होगा। इस परियोजना के तहत मुख्य सड़क को चौड़ा किया जाएगा।

शिलान्यास के दौरान जाम से जूझे लोग

त्रिवेणी नगर से गुर्जर की थड़ी अंडरपास तक आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के कारण मुख्य सड़क पर एक घंटे तक भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। वाहनों को ऋद्धि-सिद्धि, मानसरोवर और दुर्गापुरा होकर टोंक रोड से गुजरना पड़ा।

इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ शिलान्यास

पृथ्वीराज नगर (दक्षिण) और सांगानेर जोन-2 में स्वर्ण विहार एसटीपी अंतर्गत सीवर लाइन बिछाने का कार्य
जोन-3 में स्वर्ण विहार एसटीपी अंतर्गत सीवर लाइन बिछाने का कार्य
बम्बाला में सीवरेज कार्य हेतु मुख्य ट्रंक लाइन (पार्ट-1) बिछाने की शुरुआत
वंदेमातरम रोड (गोपालपुरा बाईपास से पत्रकार रोड जंक्शन तक) का सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण
अजमेर रोड से जयसिंहपुरा रोड (200 फीट सेक्टर रोड वाया) पर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण
इस्कॉन रोड पर मीडियन रेलिंग और इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का कार्य
मदरामपुरा कच्ची बस्ती में मुख्य अप्रोच और इंटरनल रोड निर्माण, सांगानेर से सीधी कनेक्टिविटी

Previous
Next

Related Posts