



जयपुर। मानसरोवर स्थित छत्रेश्वर महादेव एवं वैष्णो माता मंदिर में इस बार धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मंदिर प्रांगण में आयोजित कलश यात्रा एवं डांडिया महोत्सव 29 सितम्बर को आयोजित किया गया। इस आयोजन में बच्चे, युवा और बुजुर्ग कपल्स गरबा किया। जिसमें भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और उत्साह का अद्भुत अवसर रहेगा।
29 सितम्बर (सोमवार): शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। भक्तगण पारंपरिक वेशभूषा में माँ दुर्गा के भजनों और गरबा की धुनों पर थिरकें।
30 सितम्बर (मंगलवार): सुबह 9 बजे से कलश यात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा होल्ट न्यू हवेली से रवाना होकर मंदिर प्रांगण पहुंचेगी, जहां विधिवत पूजन और आराधना की जाएगी। रात्रि में माता जी का जागरन भी आयोजित होगा।
1 अक्टूबर (बुधवार): दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक भव्य भंडारा प्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करना है बल्कि समाज को एकजुट करना भी है। डांडिया महोत्सव जैसे कार्यक्रमों से जहां युवाओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है, वहीं कलश यात्रा और जागरण से भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है।
कार्यक्रम में शहरभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं और माता रानी की कृपा प्राप्त करें।
📍 स्थान: छत्रेश्वर महादेव एवं वैष्णो माता मंदिर, मीनिका विहार प्रथम, माणक्यावास रोड, मानसरोवर, जयपुर।
📞 संपर्क सूत्र: 9314818404, 9828889333