



जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास (डोम) पर आयोजित जनसुनवाई में प्रदेशभर से आए आमजन की समस्याएँ और अभाव-अभियोग सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परिवादों का निस्तारण शीघ्रता और पारदर्शिता से किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक को न्याय और सुविधा समय पर उपलब्ध हो। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले और अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने अधिकांश मामलों पर मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश जारी किए।