



जयपुर। मुख्यमंत्री निवास पर सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने पहुंचे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में ‘Vocal for Local’ को केवल खरीदारी की आदत नहीं, बल्कि जीवनशैली का अभिन्न मंत्र बनाने का आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासियों को प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। यह न केवल राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि समाज को भी आत्मविश्वासी और समृद्ध बनाएगा।