



जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार को बांसवाड़ा में हुई जनसभा के दौरान तकनीकी खराबी सामने आई। अचानक वीडियो चलना बंद हो गया, जिससे प्रधानमंत्री को भाषण पढ़ने में दिक्कत हुई। करीब 10 मिनट तक यह गड़बड़ी बनी रही।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस गंभीर चूक को संज्ञान में लेते हुए सूचना एवं प्रौद्योगिकी संचार विभाग की शासन सचिव (वरिष्ठ आईएएस अधिकारी) को एपीओ (Awaiting Posting Orders) कर दिया है। इस कार्रवाई के आदेश कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को जारी किए।
जनसभा जैसी उच्चस्तरीय सरकारी बैठक में तकनीकी खराबी को बड़ी लापरवाही माना गया। इस पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कदम उठाए हैं।
