Saturday, 29 August 2026

जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा बने राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश


जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा बने राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को आदेश जारी कर जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को राजस्थान हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 27 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है, जिसे गजट ऑफ इंडिया में भी प्रकाशित किया जाएगा।

जस्टिस श्रीराम का 69 दिनों का कार्यकाल

राजस्थान हाईकोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश कल्पथी राजेंद्रन श्रीराम 27 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने 21 जुलाई 2025 को राजस्थान हाईकोर्ट के 43वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। उनका कार्यकाल मात्र 69 दिनों का रहा।

जस्टिस श्रीराम का जन्म 28 सितंबर 1963 को हुआ था। उन्हें 2013 में बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इसके बाद वे 27 सितंबर 2024 को मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने और वहां से स्थानांतरित होकर राजस्थान आए।

अब 27 सितंबर से जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी।

Previous
Next

Related Posts