Saturday, 29 August 2026

राज्यसभा की 5 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 24 अक्टूबर को होगा मतदान


राज्यसभा की 5 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 24 अक्टूबर को होगा मतदान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्यसभा की 5 रिक्त सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इनमें जम्मू-कश्मीर की 4 सीटें और पंजाब की 1 सीट शामिल हैं। आयोग के मुताबिक, इन सीटों के लिए 24 अक्टूबर 2025 को मतदान और मतगणना एक ही दिन होगी।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार,

  • अधिसूचना जारी होने की तारीख – 6 अक्टूबर

  • नामांकन की अंतिम तारीख – 13 अक्टूबर

  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख – 16 अक्टूबर

  • मतदान एवं मतगणना – 24 अक्टूबर

जम्मू-कश्मीर की 4 सीटें फरवरी 2021 से खाली पड़ी हैं। वहीं, पंजाब की एक सीट 1 जुलाई 2025 को खाली हुई थी, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजीव अरोड़ा ने पंजाब विधानसभा का सदस्य चुने जाने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया।

    Previous
    Next

    Related Posts