Sunday, 28 September 2025

राजस्थान-बांसवाड़ा और हरियाणा-रोहतक: दो अहम रैलियों पर टिकी निगाहें


राजस्थान-बांसवाड़ा और हरियाणा-रोहतक: दो अहम रैलियों पर टिकी निगाहें

जयपुर/रोहतक। 25 सितम्बर का दिन राजनीति के लिहाज से बेहद खास होने जा रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बांसवाड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं दूसरी ओर हरियाणा के रोहतक में आयोजित इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की रैली पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं।

राजस्थान में पीएम मोदी का कार्यक्रम मुख्य रूप से विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकापर्ण से जुड़ा है। वे बांसवाड़ा के नापला में आयोजित जनसभा से प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी पूरी कैबिनेट मौजूद रहेगी।

दूसरी ओर रोहतक में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर इनेलो की रैली हो रही है। राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस रैली में शामिल होकर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कोई बड़ा राजनीतिक संदेश दे सकते हैं। खासतौर पर इसलिए भी क्योंकि हरियाणा की राजनीति में जाट वोट बैंक अहम भूमिका निभाता है।

दिलचस्प संयोग यह है कि 25 सितम्बर को भाजपा के वैचारिक पथप्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी है। ऐसे में एक तरफ पीएम मोदी राजस्थान की धरती से सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे, वहीं दूसरी तरफ सत्ता से नाराजगी की अटकलों के बीच धनखड़ साहब रोहतक की धरती से क्या हुंकार भरते हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दोनों रैलियां आने वाले चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती हैं।

Previous
Next

Related Posts