Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 25 सितम्बर का बांसवाड़ा दौरा कार्यक्रम जारी


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 25 सितम्बर का बांसवाड़ा दौरा कार्यक्रम जारी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 25 सितम्बर 2025 गुरुवार को बांसवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा सुबह जयपुर से रवाना होकर बांसवाड़ा पहुंचेंगे और दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शर्मा सुबह 08:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे और 09:30 बजे तलवाड़ा हवाईपट्टी, बांसवाड़ा पहुंचेंगे। इसके बाद उनका काफिला नापला, छोटी सरवन के हैलीपेड पहुंचेगा। यहां से दोपहर तक का समय रिजर्व रखा गया है।

मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 01:40 बजे माही बांसवाड़ा एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट पहुंचेंगे। यहां 01:45 से 03:35 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "प्रधानमंत्री कुसुम" योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री शर्मा त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, उमराई पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। यहां वे 04:10 से 04:40 बजे तक रुकेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 04:45 बजे तलवाड़ा हवाईपट्टी से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 05:50 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई हैं।

Previous
Next

Related Posts