Saturday, 29 August 2026

रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार: कानोता थाने के एएसआई बने सिंह पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई


रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार: कानोता थाने के एएसआई बने सिंह पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई

जयपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कानोता थाने के एएसआई बने सिंह को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, एएसआई परिवादी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर पर कार्रवाई करने की एवज में लगातार रिश्वत मांग रहा था। कई बार की मांग और परेशानियों से तंग आकर परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और बुधवार को आरोपी एएसआई को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous
Next

Related Posts