



नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों में दिवाली सहित अन्य त्योहारों पर गिफ्ट देने पर रोक लगा दी है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि यह एक गैर-जरूरी खर्च है और इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।
सरकार का मानना है कि त्योहारों पर गिफ्ट देने की परंपरा से सरकारी खर्च बढ़ता है। ऐसे में जनता के संसाधनों का सही और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए इस कदम को उठाया गया है।
इससे पहले 17 सितंबर को भारत सरकार के आर्थिकसलाहकार डॉ. सुमंत्र पाल ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (CPSUs) को भी यही निर्देश जारी किए थे कि त्योहारों पर गिफ्ट देने या प्राप्त करने की परंपरा बंद की जाए।
मंत्रालयों और विभागों में अब त्योहारों के अवसर पर गिफ्ट का लेन-देन नहीं होगा।सरकारी खर्च में कटौती और जनता के संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।यह कदम सरकार की किफायती प्रशासनिक नीति की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।