



भारत ने पाकिस्तानी नागरिक और सैन्य विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को 24 अक्टूबर तक बंद रखने की अवधि बढ़ा दी है। इसी तरह, पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को 24 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है।
दोनों देशों ने यह कदम पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठाया था। अप्रैल से अब तक दोनों ने एक-दूसरे के विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद रखा है।
भारत और पाकिस्तान दोनों ने इस अवधि को आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग नोटिस टू एयरमैन (NOTAM) जारी किए हैं। भारत ने यह नोटम 23 सितंबर को जारी किया।
भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई मार्ग से यातायात सामान्य नहीं हो पाएगा।दोनों देशों के बीच उड़ानों की लागत और समय पर असर पड़ेगा। क्षेत्रीय कूटनीतिक तनाव की झलक भी इस फैसले में दिखाई देती है।