



राजस्थान में 2021 की SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में राजस्थान SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने मंगलवार को तीन ट्रेनी सब-इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार किया है।
SOG एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि जांच के दौरान अहम सबूत हाथ लगे थे। इसके आधार पर तीनों ट्रेनी एसआई को मुख्यालय बुलाकर पूछताछ की गई और फिर गिरफ्तार कर लिया गया।
परमेश चौधरी (26 वर्ष)निवासी: मालियों की ढाणी, त्योदा, सांभर, जयपुर ग्रामीण,वर्तमान पदस्थापना: प्रोबेशनर एसआई, पुलिस लाइन, टोंक,रैंक: 180
मनोहर सिंह (25 वर्ष)निवासी: सेडीया, गुन्दाव, करड़ा, जालोरवर्तमान पदस्थापना: प्रोबेशनर एसआई, पुलिस लाइन, कोटा शहररैंक: 38
मनोहर लाल (26 वर्ष)निवासी: वियो का गोलिया, पुनासा, भीनमाल, जालोर,वर्तमान पदस्थापना: प्रोबेशनर एसआई, पुलिस लाइन, सिरोही रैंक: 171
जांच में सामने आया है कि इन तीनों ने पेपर लीक माफिया के जरिए पहले से लीक हुए सॉल्व पेपर का अध्ययन कर परीक्षा पास की थी।
इस मामले में अब तक 59 एसआई सहित कुल 130 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। SOG की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है और कई बड़े नामों के सामने आने की संभावना है।