



जयपुर। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्तालय ने मंगलवार को बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। इस क्रम में 29 थानाध्यक्षों (SHO) का स्थानांतरण किया गया है।
इन तबादलों में हाल ही में खोले गए पत्रकार कॉलोनी और नारायण विहार थानों में भी नए थानाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
मदन कड़वासरा को पत्रकार कॉलोनी का पहला थानाधिकारी बनाया गया है।गुंजन वर्मा को नारायण विहार का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन तबादलों से फील्ड लेवल पर पुलिसिंग की गुणवत्ता बेहतर होगी और नए थानों पर भी कामकाज व्यवस्थित तरीके से शुरू किया जा सकेगा।
अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और इससे पुलिस व्यवस्था में नए जोश और ऊर्जा का संचार होगा।


