Saturday, 29 August 2026

दिल्ली में नवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की पुष्टि


दिल्ली में नवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की पुष्टि

दिल्ली। नवरात्रि के दौरान उपवास में खाए जाने वाले कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने के बाद राजधानी के कई इलाकों में लगभग 200 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी बीमार लोग जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरूप नगर जैसे इलाकों से हैं। फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6:10 बजे जहांगीरपुरी थाने में सूचना मिली कि कुट्टू के आटे का सेवन करने के बाद कई लोग बीमार हो गए हैं। तुरंत पुलिस टीमों को BJRM अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि सुबह से अब तक लगभग 150 से 200 मरीज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किए गए हैं।

पुलिस ने बीट स्टाफ और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए दुकानदारों और निवासियों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। आसपास के बाजारों में बिक रहे कुट्टू के आटे की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य विभाग को सूचना दे दी गई है।प्रभावित इलाकों में लोगों को फिलहाल बाजार से खरीदा हुआ कुट्टू का आटा न खाने की सलाह दी जा रही है।


    Previous
    Next

    Related Posts