Saturday, 29 August 2026

जयपुर में पहली बार शुरू हुई ड्रोन पेट्रोलिंग, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर रियल टाइम निगरानी


जयपुर में पहली बार शुरू हुई ड्रोन पेट्रोलिंग, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर रियल टाइम निगरानी

त्योहारी सीजन में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जयपुर पुलिस ने पहली बार ड्रोन पेट्रोलिंग की शुरुआत की है। इसके तहत चिन्हित क्षेत्रों की लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए हर गतिविधि पर रियल टाइम निगरानी रखी जा रही है।

प्रथम फेज में यह पेट्रोलिंग रोजाना शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक की जा रही है। टीम के प्रभारी अधिकारी लैपटॉप के माध्यम से ड्रोन की लाइव फीड देखते हैं और जैसे ही कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तुरंत कंट्रोल रूम से संबंधित थाने के एसएचओ या चेतक को सूचना भेजकर मौके पर कार्रवाई कराई जाती है।

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि त्योहारी भीड़ को देखते हुए चुनिंदा मार्गों और बाजारों में ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू की गई है। इससे स्नैचिंग, जाम और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति खुले में शराब पीता पाया जाता है तो उस पर भी कार्रवाई की जा रही है।

ड्रोन पेट्रोलिंग का संचालन:एसीपी नतीशा जाखड़ के नेतृत्व में 5 टीमों का गठन किया गया है।

जयपुर पुलिस के पास दो प्रकार के ड्रोन हैं –बड़ा ड्रोन: ऊंचाई पर उड़कर लंबी दूरी तक निगरानी रखता है।
छोटा ड्रोन: कम ऊंचाई पर उड़कर संदिग्ध गतिविधियों की बारीकी से जांच करता है।
बड़े ड्रोन की रिकॉर्डिंग में यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है, तो छोटा ड्रोन नजदीक जाकर विस्तार से मॉनिटर करता है।

पुलिस कमिश्नर जयपुर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कित्योहारी सीजन में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अपराध बढ़ जाते हैं। इसे रोकने और निगरानी रखने के लिए ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू की गई है। सफल होने पर इसे आने वाले दिनों में भी जारी रखा जाएगा। इससे अचानक लगने वाले जाम और अन्य समस्याओं की जानकारी भी तुरंत मिलेगी।”पहला दिन: एमआई रोड,दूसरा दिन: गोपालपुरा बाईपास
तीसरा दिन: टोंक रोड (गांधी नगर मोड़ से गांधी नगर रेलवे स्टेशन तक)

Previous
Next

Related Posts