Saturday, 29 August 2026

जीएसटी स्लैब में बदलाव लागू, जयपुर आएंगी 27 सितम्बर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण


जीएसटी स्लैब में बदलाव लागू, जयपुर आएंगी 27 सितम्बर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

जयपुर। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में किए गए बदलाव आज से पूरे देश में लागू हो गए हैं। सरकार का दावा है कि इस फैसले से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में कमी आएगी, महंगाई पर नियंत्रण होगा और विकास दर में तेजी देखने को मिलेगी।

इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी देशभर में "नेक्स्ट जेन जीएसटी अभियान" चला रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इस सुधार की जानकारी पहुंच सके।

अभियान के अंतर्गत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 27 सितम्बर को जयपुर पहुंचेंगी। इस दौरान वे सीए, सीएस, डॉक्टरों और अन्य प्रोफेशनल्स से सीधा संवाद करेंगी। संवाद का मुख्य उद्देश्य होगा कि विशेषज्ञों और पेशेवरों के माध्यम से आमजन को जीएसटी सुधारों के लाभ समझाए जाएं और सरकार के इस निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनावों को देखते हुए सरकार इस बड़े आर्थिक सुधार को जनता के बीच प्रमुख मुद्दे के रूप में पेश करना चाहती है। उम्मीद है कि इससे न केवल कारोबारियों और पेशेवरों को लाभ होगा बल्कि उपभोक्ताओं को भी रोजमर्रा की वस्तुओं पर कम कीमत चुकानी पड़ेगी।

Previous
Next

Related Posts