



जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 23 सितंबर मंगलवार को भीलवाड़ा दौरा प्रस्तावित है। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12:30 बजे जयपुर से भीलवाड़ा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित शहरी सेवा शिविरों का अवलोकन करेंगे और शाम को फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन का उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:35 से 2:35 बजे तक नगर निगम भीलवाड़ा में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:05 से 3:55 बजे तक वे नगरपालिका हमीरगढ़ में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन करेंगे। इन सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके बाद शाम 4:00 से 5:00 बजे तक मुख्यमंत्री शर्मा फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन का शुभारंभ करेंगे। इस संस्थान के उद्घाटन से राज्य में युवाओं को विमानन क्षेत्र में प्रशिक्षण के नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री का जयपुर लौटने का कार्यक्रम शाम 6:00 बजे का निर्धारित है।