Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखण्ड बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री निवास से दो ट्रकों को झंडी दिखाकर राहत सामग्री के ट्रकों को किया रवाना


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखण्ड बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री निवास से दो ट्रकों को झंडी दिखाकर राहत सामग्री के ट्रकों को  किया रवाना

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास से उत्तराखण्ड बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री से भरे दो ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर ग्रेटर नगर निगम उप-महापौर पुनीत कर्णावट, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक रधुनाथ नरेड़ी, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्णमोहन शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनसहयोग से जुटाई गई राहत सामग्री

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा जनसहयोग से एकत्र की गई राहत सामग्री में—आटा, दाल, चावल जैसी खाद्य सामग्री,कंबल और अन्य जरूरी सामानशामिल किए गए हैं। कुल 11 ट्रक राहत सामग्री उत्तराखण्ड भेजे जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में राजस्थान सरकार और जनता उत्तराखण्ड के साथ खड़ी है। उन्होंने लोगों से और अधिक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों की मदद करना हमारा मानवीय दायित्व है।

Previous
Next

Related Posts