Saturday, 29 August 2026

जयपुर: अवैध ड्राइविंग स्कूल श्री विनायक मोटर ड्राइविंग स्कूल की स्विफ्ट कार,मामाजी मोटर्स की ब्रेज़ा कार और राजेंद्र ड्राइविंग स्कूल पर कार्रवाई, 10 से ज्यादा गाड़ियां जब्त


जयपुर: अवैध ड्राइविंग स्कूल श्री विनायक मोटर ड्राइविंग स्कूल की स्विफ्ट कार,मामाजी मोटर्स की ब्रेज़ा कार और राजेंद्र ड्राइविंग स्कूल पर कार्रवाई, 10 से ज्यादा गाड़ियां जब्त

जयपुर। जयपुर में अवैध तरीके से चल रहे मोटर ड्राइविंग स्कूलों पर परिवहन विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। आरटीओ प्रथम की टीम ने मानसरोवर इलाके में अभियान चलाकर बिना मान्यता वाले ड्राइविंग स्कूलों की गाड़ियां जब्त कर लीं।

मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) प्रभात रंजन और अतुल कटियार की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान—श्री विनायक मोटर ड्राइविंग स्कूल की स्विफ्ट कार,मामाजी मोटर्स की ब्रेज़ा कारऔर राजेंद्र ड्राइविंग स्कूल की गाड़ियां को जब्त किया गया। इन गाड़ियों के पास न तो डबल कंट्रोल सिस्टम था और न ही ये अधिकृत थीं। विभाग ने इनके खिलाफ परमिट वायलेशन के चालान भी बनाए। अब तक 10 से ज्यादा गाड़ियां जब्त की जा चुकी हैं।

आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जयपुर में लगभग 50 मोटर ड्राइविंग स्कूल मान्यता प्राप्त हैं। लेकिन इनके बराबर ही संख्या में अनधिकृत संस्थान भी चल रहे हैं। ये स्कूल बिना अनुमति और सुरक्षा के स्टूडेंट्स को ड्राइविंग सिखाते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। शेखावत ने कहा कि अब इन अवैध स्कूलों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गहन जांच की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous
Next

Related Posts