Saturday, 29 August 2026

जयपुर: मुहाना मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, सरसों तेल के 22 टिन सीज


जयपुर: मुहाना मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, सरसों तेल के 22 टिन सीज

जयपुर। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर कड़ी निगरानी रखते हुए जयपुर सीएमएचओ सैंकड की टीम ने मुहाना मंडी के पास स्थित एक किराना व्यापारी पर छापा मारा। इस दौरान 22 टिन (लगभग 372 लीटर) सरसों तेल जब्त किए गए, जिन पर न तो मैन्युफैक्चरिंग बैच नंबर, न एक्सपायरी डेट और न ही एमआरपी अंकित थी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सैंकड) डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि राज्य सरकार ने त्योहारों के दौरान “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान चलाया है। इसी क्रम में मैसर्स रघुनाथ ट्रेडिंग कंपनी, मुहाना मंडी पर कार्रवाई की गई।

गौमुखी सरसों तेल ब्रांड नाम से रखे गए 22 टिन जब्त किए गए। तेल के सैंपल लिए गए और स्टॉक को सीज करते हुए बिक्री पर रोक लगा दी गई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने जयपुर के जगतपुरा और भांकरोटा क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 400 किलो से ज्यादा सिंथेटिक पनीर जब्त कर नष्ट करवाया था।

त्योहार सीजन में बढ़ती मिलावट

त्योहारी सीजन में बाजार में पनीर, तेल, घी और मावा की मांग बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाकर मिलावटखोर नकली और मिलावटी सामान बेचने लगते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous
Next

Related Posts