Saturday, 29 August 2026

जयपुर: महारानी फार्म द्रव्यवती नदी पर हाइलेवल ब्रिज का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण, आमजन को ट्रैफिक जाम से राहत


जयपुर: महारानी फार्म द्रव्यवती नदी पर हाइलेवल ब्रिज का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण, आमजन को ट्रैफिक जाम से राहत

जयपुर। जयपुर में महारानी फार्म के पास द्रव्यवती नदी पर बने हाइलेवल ब्रिज का सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकार्पण किया। पुल को आमजन के लिए खोल दिया गया है। इसके शुरू होने से अब वाहन चालकों को मानसरोवर जाने के लिए 3 से 5 किलोमीटर का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। साथ ही गोपालपुरा बाइपास पर सुबह-शाम लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।

जेडीए ने यहां नवंबर 2024 में इस हाइलेवल ब्रिज का काम शुरू किया था। लक्ष्य था कि काम मई 2025 तक पूरा हो जाए, लेकिन निर्माण में देरी हुई। आखिरकार अब पुल तैयार कर आम जनता के लिए खोल दिया गया।

लोकार्पण अवसर पर उपस्थित

उद्घाटन समारोह में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, नगर निगम ग्रेटर के उपमहापौर पुनीत कर्नावट समेत कई जनप्रतिनिधि और जेडीए के अधिकारी मौजूद रहे।

पहले वाहन चालकों को झेलनी पड़ती थी परेशानी

कनेक्टिंग रोड बंद होने के कारण वाहन चालकों को बी-टू बाइपास या रिद्धि-सिद्धि हाइलेवल ब्रिज से होकर मानसरोवर जाना पड़ता था। इससे उन्हें 3-5 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता था। नए ब्रिज के शुरू होने से यह दिक्कत खत्म हो गई।

तकनीकी विशेषताएँ

  • पुरानी रपट 17 मीटर चौड़ी थी, जिसे अब 20 मीटर चौड़ा कर दिया गया।

  • द्रव्यवती नदी का पानी बहाव सुचारू रखने के लिए चार बाई चार मीटर के बॉक्स कल्वर्ट डाले गए।

  • रोड की ऊँचाई 4.5 मीटर तक बढ़ाई गई।

  • पूरे ब्रिज की लंबाई 210 मीटर है।

निर्माण पर करीब 6 करोड़ रुपए की लागत आई।


Previous
Next

Related Posts