



जयपुर। मानसरोवर सुमेर नगर विस्तार में अवैध झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने नगर निगम ग्रेटर को पत्र सौंपा है। पत्र में बताया गया है कि प्लॉट नं. बी-50, सुमेर नगर विस्तार के पास पिछले कुछ दिनों से झोपड़ी बनाकर असामाजिक तत्व और बाहर के लोग रह रहे हैं।
कॉलोनीवासियों ने कहा कि झोपड़ी में रहने वाले लोग आसपास असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। कॉलोनी की महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह स्थिति खतरनाक बनती जा रही है। इसके अलावा अवैध झोपड़ी के चलते क्षेत्र की शांति और सौहार्द्र भी प्रभावित हो रहा है।
निवासियों ने नगर निगम से अपील की है कि झोपड़ी को तुरंत हटाया जाए ताकि किसी भी प्रकार की चोरी, दुर्घटना या असामाजिक घटना को रोका जा सके। पत्र में कहा गया है कि कॉलोनीवासियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए।
यह पत्र सुमेर नगर विस्तार विकास समिति की ओर से निगम आयुक्त को सौंपा गया है। समिति ने निवेदन किया है कि इस मामले में कोई भी लापरवाही न बरती जाए और अवैध झोपड़ी को जल्द से जल्द हटाया जाए।