Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवरात्र स्थापना पर की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवरात्र स्थापना पर की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को शारदीय नवरात्र स्थापना के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा की आराधना करते हुए प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की। पूजा के दौरान मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी देवी मां से प्रदेश की उन्नति और शांति की प्रार्थना की।

Previous
Next

Related Posts