Saturday, 29 August 2026

नारायणा हॉस्पिटल और अक्स फाउंडेशन की पहल: महिलाओं के स्वास्थ्य पर परिचर्चा: डॉ. इंदिरा सरीन ने कहा, समय पर पहचान और आधुनिक उपचार से संभव है समाधान


नारायणा हॉस्पिटल और अक्स फाउंडेशन की पहल: महिलाओं के स्वास्थ्य पर परिचर्चा: डॉ. इंदिरा सरीन ने कहा, समय पर पहचान और आधुनिक उपचार से संभव है समाधान

जयपुर। नारायणा हॉस्पिटल और अक्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को दुर्गापुरा स्थित द फर्न होटल में एक स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में महिलाओं से जुड़ी यूरोलॉजिकल समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. इंदिरा सरीन (कंसल्टेंट – यूरोगायनेकोलॉजी) रहीं। उन्होंने महिलाओं में पाई जाने वाली सामान्य लेकिन गंभीर समस्याओं जैसे –

  • बार-बार पेशाब आना,

  • तनावजन्य असंयम,

  • पेल्विक फ्लोर विकार,

पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं की समय पर पहचान और आधुनिक उपचार पद्धतियों से प्रभावी समाधान संभव है।
डॉ. सरीन ने जोर देते हुए कहा – “महिलाओं का स्वास्थ्य सीधे परिवार की खुशहाली से जुड़ा है, इसलिए समय रहते जागरूक होना बेहद जरूरी है।”

आयोजन को सफल बनाने में बलविंदर सिंह वालिया (फैसिलिटी डायरेक्टर), अनिता माथुर (डायरेक्टर एवं संस्थापक – अक्स फाउंडेशन) और विकास शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Previous
Next

Related Posts