Saturday, 29 August 2026

किसानों के इंश्योरेंस में गड़बड़ी: एपेक्स बैंक के जीएम पीके नाग सस्पेंड, कंपनी से 54 करोड़ रिकवर करने के आदेश,सहकारिता मंत्री बोले – पैसा रिकवर नहीं तो होगी FIR


किसानों के इंश्योरेंस में गड़बड़ी: एपेक्स बैंक के जीएम पीके नाग सस्पेंड, कंपनी से 54 करोड़ रिकवर करने के आदेश,सहकारिता मंत्री बोले – पैसा रिकवर नहीं तो होगी FIR

जयपुर। किसानों के इंश्योरेंस में हुई करोड़ों की गड़बड़ी के मामले में सहकारिता विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने एपेक्स बैंक (राजस्थान कॉपरेटिव बैंक लि.) के जीएम पीके नाग को सस्पेंड कर दिया है।

यह कार्रवाई तब हुई जब जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में माना कि 2023-24 के टेंडर में इंश्योरेंस कंपनी ने तथ्य छिपाकर 54 करोड़ रुपए वसूले। यह मामला एक समाचार पत्र के खुलासे के बाद प्रकाश में आया था।

जांच में सामने आया कि कंपनी ने 2 लाख रुपए से कम के लोन इंश्योरेंस पर भी जीएसटी वसूला, जबकि नियम के अनुसार ऐसे लोन पर जीएसटी लागू ही नहीं होता। इसके बावजूद कंपनी ने सरकार से 54 करोड़ रुपए ले लिए।

गौरतलब है कि 2018-19 में जब पहली बार जीएसटी लागू हुआ था, तब इंश्योरेंस नियमों के अनुसार 2 लाख से कम के लोन पर जीएसटी नहीं लिया गया था। उस समय भी पीके नाग एपेक्स बैंक में पदस्थ थे।

श्रीराम फाइनेंस पर अब सख्ती की जा रही है।कंपनी से आदेश जारी कर 54 करोड़ रुपए रिकवर करने को कहा गया है।वित्त अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि“जीएम को सस्पेंड किया गया है। कंपनी से जीएसटी के बारे में पूछा जाएगा। पैसा रिकवर होगा और अगर ऐसा नहीं हुआ तो FIR दर्ज कराई जाएगी।”

Previous
Next

Related Posts