



जयपुर। 10 वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 23 सितम्बर 2025 को जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:15 बजे से होगा। इस अवसर पर राजस्थान राज्य में आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
आयुष भवन, जयपुर में उप निदेशक डा. पप्पू लाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा,कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे प्रमुख शासन सचिन सुबीर कुमार सिंह,विशिष्ट अतिथि शासन उप सचिव इन्द्रजीत सिंह रहेंगे
मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. डॉ. कृष्ण खण्डाल और प्रो. डॉ. कमलेश कुमार शर्मा अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में:आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. आनंद कुमार शर्मा,अतिरिक्त निदेशक श्रीमती मेघना चौधरी,अतिरिक्त निदेशक डॉ. बत्ती लाल बैरवा (जयपुर आयुर्वेद विभाग),उप निदेशक डॉ. पप्पू लाल मीणा (बी जोन),उप निदेशक डॉ. सत्य नारायण शर्मा (ए जोन) उपस्थित रहेंगे।
इस दिवस का उद्देश्य आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली को प्रोत्साहित करना, इसकी वैज्ञानिकता और उपयोगिता को समाज के बीच प्रसारित करना तथा आयुर्वेद को जन-जन की चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थापित करना है