



जयपुर। जयपुर के मानसरोवर स्थित राहेजा के पास 21 सितम्बर शनिवार को पानी की बड़ी पाइपलाइन टूट गई। इस घटना के चलते पत्रकार कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित हो गई है। पत्रकार कॉलोनी के अध्यक्ष कानाराम कड़वा जानकारी देते हुए बताया कि सप्लाई शुरू कर दी गई है।
सूचना मिलते ही जलदाय विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि लाइन काफी बड़ी है, ऐसे में मरम्मत कार्य में समय लग सकता है।
विभाग ने पत्रकार कॉलोनी समेत आसपास के निवासियों से अपील की है कि पानी की फिजूलखर्ची न करें और आवश्यकता अनुसार ही पानी का इस्तेमाल करें। विभाग ने आशंका जताई है कि जब तक पाइपलाइन पूरी तरह से ठीक नहीं होती, पानी का संकट गहरा सकता है।
अधिकारियों का कहना है कि लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और पाइपलाइन को जल्द से जल्द दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने की कोशिश है।