Saturday, 08 November 2025

सरस उत्पाद होंगे सस्ते, 22 सितम्बर से लागू होंगी नई दरें: घी 37-38 रुपए, पनीर 18 रुपए और बटर 18 रुपए तक सस्ता, नई दरें जयपुर डेयरी व RCDF ने जारी कीं


सरस उत्पाद होंगे सस्ते, 22 सितम्बर से लागू होंगी नई दरें: घी 37-38 रुपए, पनीर 18 रुपए और बटर 18 रुपए तक सस्ता, नई दरें जयपुर डेयरी व RCDF ने जारी कीं

जयपुर। त्यौहारों से पहले प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरस उत्पादों की कीमतें घटा दी गई हैं। जयपुर डेयरी और राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) ने घोषणा की है कि नई दरें 22 सितम्बर 2025 से लागू होंगी। यह कदम केंद्र सरकार द्वारा डेयरी प्रोडक्ट पर जीएसटी घटाने के फैसले के बाद उठाया गया है।

क्या-क्या हुआ सस्ता?

  • पनीर (1 किलो): पहले 380, अब 362 (सस्ता 18 रु.)

  • पनीर (200 ग्राम): पहले 77, अब 74 (सस्ता 3.85 रु.)

  • घी (साधारण, 1 लीटर): पहले 588, अब 551 (सस्ता 37 रु.)

  • घी (गाय का, 1 लीटर): पहले 608, अब 570 (सस्ता 38 रु.)

  • बटर (500 ग्राम): पहले 290, अब 272 (सस्ता 18 रु.)

  • बटर (100 ग्राम): पहले 60, अब 56 (सस्ता 4 रु.)

  • दूध (शक्ति टेट्रा पैक, 1 लीटर): पहले 74, अब 71 (सस्ता 3.52 रु.)

  • दूध (फिट एंड फाइन टेट्रा पैक, 1 लीटर): पहले 66, अब 64 (सस्ता 2 रु.)

  • फ्लेवर्ड मिल्क (200 मिली लीटर): पहले 40, अब 37 (सस्ता 3 रु.)

कहां लागू होंगी नई दरें?

  • सरस घी और बटर की नई कीमतें पूरे राजस्थान में लागू होंगी।

  • पनीर, टेट्रा पैक दूध और आइसक्रीम की नई कीमतें केवल जयपुर और दौसा जिलों में ही लागू होंगी।

उपभोक्ताओं को फायदा

केंद्र सरकार ने हाल ही में दूध से बने उत्पादों पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% और जहां 5% जीएसटी लागू था उसे शून्य (0%) कर दिया है। इसके चलते सरस उत्पादों के दाम घटाए गए हैं। अब उपभोक्ताओं को दैनिक उपयोग की वस्तुएं सस्ती मिलेंगी और इसका सीधा असर परिवार के बजट पर दिखाई देगा।

Previous
Next

Related Posts