Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस ने बनाई राजस्थान ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल 31 नेताओं को शामिल किया, 28 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए


कांग्रेस ने बनाई राजस्थान ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल 31 नेताओं को शामिल किया, 28 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए

जयपुर। कांग्रेस ओबीसी विभाग ने राजस्थान में ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया है। इस काउंसिल में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ मौजूदा व पूर्व पदाधिकारियों को जगह दी गई है। काउंसिल का उद्देश्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना और संगठन को सशक्त बनाना है।

शीर्ष नेतृत्व काउंसिल में शामिल

एडवाइजरी काउंसिल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर और संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ सहित कुल 31 नेताओं को शामिल किया गया है।

विधायकों और पूर्व विधायकों को मिली जगह

काउंसिल में 11 मौजूदा विधायक और 8 पूर्व विधायकों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही, 5 प्रदेश पदाधिकारी और 2 प्रदेश महासचिव भी काउंसिल का हिस्सा बने हैं। कांग्रेस ओबीसी विभाग के कन्वीनर हरसहाय यादव को भी काउंसिल में जगह मिली है।

पूर्व मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष भी शामिल

घोषणा के अनुसार, 3 पूर्व मंत्रियों—उदयलाल आंजना, सुखराम बिश्नोई और राजेंद्र चौधरी को काउंसिल में शामिल किया गया है। इसके अलावा, 5 पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, मनीषा पवार, जगदीश चंद्र शर्मा, हंगामी लाल मेवाड़ा और इंद्रराज गुर्जर को भी स्थान दिया गया है। पूर्व बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत और सुनील परिहार को भी सदस्य बनाया गया है।

28 विशेष आमंत्रित सदस्य

काउंसिल में 28 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जोड़ा गया है। इनमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान, सांसद बृजेंद्र ओला, उम्मेदाराम बेनीवाल, विधायक रतन देवासी और मनीष यादव शामिल हैं। पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत, शकुंतला रावत, शाले मोहम्मद और रामलाल जाट को भी स्थान मिला है। साथ ही, पूर्व विधायक जी.आर. खटाना और सुचित्रा आर्य भी काउंसिल में शामिल किए गए हैं।

कांग्रेस पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी जुड़े

काउंसिल में प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी, गजेंद्र सिंह सांखला, प्रदेश सचिव भूराराम सीरवी, पूर्व प्रदेश सचिव हरीश यादव, जिला अध्यक्ष गोविंद बंजारा और रिटायर्ड आईएएस जस्साराम चौधरी को शामिल किया गया है। इसके अलावा, प्रदेश महासचिव ललित तूनवाल, उपजिला प्रमुख प्रेम कुमार पाटीदार, सचिव मोहित सोनी, सुरेंद्र लंबा, पूर्व सचिव जगदीश वर्मा और राजेश कुमावत को भी जगह मिली है।
महिला नेताओं में जयंती बिश्नोई, शमा बानो, उर्मिला योगी और संतोष डूडी शामिल हैं। पूर्व बोर्ड अध्यक्ष मुकेश वर्मा, पुखराज पाराशर, राजेंद्र सेन, पीसीसी मेंबर शैलेंद्र यादव, पूर्व पीसीसी मेंबर बाबूलाल यादव, यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव सतपाल देवासी और सामाजिक कार्यकर्ता उदयवीर यादव को भी एडवाइजरी काउंसिल का हिस्सा बनाया गया है।

Previous
Next

Related Posts