Saturday, 29 August 2026

एशिया कप 2025: भारत के गेंदबाजों ने पाकिस्तान को झकझोरा, 15 ओवर में 78/6 — सूर्या ने टॉस के बाद हाथ मिलाने से किया इंकार


एशिया कप 2025: भारत के गेंदबाजों ने पाकिस्तान को झकझोरा, 15 ओवर में 78/6 — सूर्या ने टॉस के बाद हाथ मिलाने से किया इंकार

दुबई। एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उनकी पारी लड़खड़ा गई। 15 ओवर तक पाकिस्तान का स्कोर सिर्फ 78 रन पर 6 विकेट रहा। फिलहाल साहिबजादा फरहान और फहीम अशरफ क्रीज पर हैं।

पाकिस्तान की पारी कैसे बिखरी:

पहला विकेट (0.2 ओवर): हार्दिक पंड्या ने अपने पहले ही ओवर में सईम अयूब को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच करवा दिया।

दूसरा विकेट (1.3 ओवर): बुमराह ने मोहम्मद हारिस को पंड्या के हाथों कैच कराया।

तीसरा विकेट (7.4 ओवर): अक्षर पटेल ने फखर जमान (15 गेंदों पर 17 रन) को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया।

चौथा विकेट (9.6 ओवर): अक्षर पटेल ने कप्तान सलमान अली आगा को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। सलमान केवल 3 रन बना सके।

पांचवां विकेट (12.4 ओवर): कुलदीप यादव ने हसन नवाज (5) को आउट किया।

छठा विकेट (12.5 ओवर): कुलदीप यादव ने अगली ही गेंद पर मोहम्मद नवाज (0) को LBW आउट कर डबल स्ट्राइक किया। हालांकि फहीम अशरफ ने कुलदीप को हैट्रिक पूरी नहीं करने दी। भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ और आक्रामक रवैये के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाज असहाय नजर आए।

टॉस के बाद विवाद

मैच से पहले एक और दिलचस्प वाकया हुआ। टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (सूर्या) और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया। दोनों ने एक-दूसरे की ओर देखा तक नहीं। क्रिकेट में परंपरा है कि टॉस के बाद दोनों कप्तान हाथ मिलाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और इसे भारत-पाक तनाव का प्रतीक माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts