Saturday, 29 August 2026

जयपुर में दुर्गा पूजा 2025 का भव्य आयोजन, प्रवासी बंगाली सांस्कृतिक सोसाइटी मनाएगी 31वीं वर्षगांठ, तैयारियां जोरों पर


जयपुर में दुर्गा पूजा 2025 का भव्य आयोजन, प्रवासी बंगाली सांस्कृतिक सोसाइटी मनाएगी 31वीं वर्षगांठ, तैयारियां जोरों पर

जयपुर। प्रवासी बंगाली सांस्कृतिक सोसाइटी, जयपुर इस वर्ष अपनी 31वीं वर्षगांठ के साथ श्री दुर्गा पूजा 2025 का भव्य आयोजन करने जा रही है। यह उत्सव 27 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक जयपुर के जय क्लब लॉन्स, अशोक मार्ग, सी-स्कीम में आयोजित होगा।

छह दिवसीय इस कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विविध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। आयोजन की शुरुआत 27 सितंबर को महापंचमी से होगी, जिसमें बोधन, आनंद मेला, एंटरटेनमेंट शो और मैजिक शो आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके बाद 28 सितंबर को महाषष्ठी पर शोष्ठी पूजा, अधिवास, आमंत्रण, संध्या आरती, नृत्य प्रतियोगिता और म्यूजिकल ईवनिंग आयोजित होगी।

29 सितंबर को महासप्तमी पर पूजा के साथ स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन, भोग प्रसादी वितरण, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 30 सितंबर को महाअष्टमी और संधि पूजा का आयोजन विशेष महत्व रखेगा। इस दिन ड्रॉइंग और खेलकूद प्रतियोगिताएं, संध्या आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

1 अक्टूबर को महानवमी पर कुमारी पूजा, हवन, संध्या आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लकी ड्रॉ आयोजित किए जाएंगे। 2 अक्टूबर को विजया दशमी के दिन पूजा, दर्पण विसर्जन, पुरस्कार वितरण, सिंदूर उत्सव और शोभायात्रा के साथ उत्सव का समापन होगा।

सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एस.के. सरकार और सचिव डॉ. रोबिन सरकार ने जयपुरवासियों और प्रवासी बंगाली समुदाय से अपील की है कि वे परिवार सहित इस पावन उत्सव में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

Previous
Next

Related Posts