Saturday, 29 August 2026

जयपुर में शुरू हुई सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ की शूटिंग, प्रियंका हॉस्पिटल में दिखा एक्शन अंदाज


जयपुर में शुरू हुई सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ की शूटिंग, प्रियंका हॉस्पिटल में दिखा एक्शन अंदाज

जयपुर। बॉलीवुड के मशहूर एक्शन स्टार सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ की शूटिंग शनिवार से जयपुर में शुरू हो गई है। शूटिंग की शुरुआत मानसरोवर स्थित प्रियंका हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल से हुई, जहां सनी देओल पूरे जोश और ऊर्जा के साथ एक्शन सीन करते नजर आए। इस दौरान उनके सिर पर खून के निशान और चोट का मेकअप दिखा, जो कि एक एक्शन सीन के बाद का लुक था।

फिल्म अपने अंतिम चरण में है और हाल ही में मुंबई में इसका क्लाइमेक्स शूट किया गया था। जानकारी के मुताबिक, आने वाले 10 दिनों तक जयपुर की अलग-अलग लोकेशनों पर शूटिंग जारी रहेगी। फिल्म के निर्माता जयपुर के दीपक मुकुट हैं और यह फिल्म वर्ष 2026 में रिलीज होगी।

प्रियंका हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. जी.एल. शर्मा ने बताया कि सनी देओल अपनी टीम के साथ यहां शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने हॉस्पिटल स्टाफ से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। शूटिंग के दौरान स्थानीय लोग भी अपने चहेते स्टार की झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए।

Previous
Next

Related Posts