Saturday, 29 August 2026

जयपुर में गाय को राज्य माता का दर्जा दिलाने की मांग पर निकली भगवा वाहन रैली, जलमहल से हुआ शुभारंभ


जयपुर में गाय को राज्य माता का दर्जा दिलाने की मांग पर निकली भगवा वाहन रैली, जलमहल से हुआ शुभारंभ

जयपुर। जयपुर में रविवार को गाय को राज्य माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर भव्य भगवा वाहन रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ जलमहल से हुआ, जहां साधु-संतों ने भगवा ध्वज दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके बाद भगवा झंडों से सजे सैकड़ों वाहनों का काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला।

रैली का आयोजन युवा शक्ति मंच राजस्थान द्वारा किया गया है और यह आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान पर समाप्त होगी। रैली के सबसे आगे राम रथ सजाया गया है, जिसके पीछे आकर्षक गौ माता की झांकी लगाई गई है।

इस दौरान दिल्ली रोड पर यातायात को पूरी तरह से डायवर्ट कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे मार्ग पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। रैली के मार्ग में आने वाली गलियों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद किया गया है और जगह-जगह दंगा नियंत्रण वाहन तैनात किए गए हैं।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार रैली की निगरानी कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि इस रैली का उद्देश्य सरकार पर दबाव बनाना है ताकि गाय को राज्य माता का दर्जा दिलाया जा सके और प्रदेश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जा सके।

Previous
Next

Related Posts